फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपना चौधरी के गानों के शौकीन भाई को पेशी के दौरान मोबाइल चिप देना चाहता था, पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
सपना चौधरी के गानों के शौकीन भाई को पेशी के दौरान मोबाइल चिप देना चाहता था, पकड़ा गया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
लघु सचिवालय स्थित बख्शी खाने में चरस, मोबाइल व चिप रखने के आरोप में सिविल लाइन थाना पुलिस ने हनुमान गेट से एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक चरस, मोबाइल व चिप जेल में बंद अपने भाई को देना चाहता था। चिप में गायिका सपना चौधरी के गाने डाउन लोड किए थे। एएसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किया गया युवक हनुमान गेट रहने वाला है, जिसका नाम कर्मबीर डूंडा है। उन्होंने बताया कि कर्मबीर का भाई भिवानी कारागार में बंद है, जिसे सुनवाई के लिए लघु सचिवालय लाया जाना था। इसी सूचना पर कर्मबीर ने अपने बंदी भाई को देने के लिए चरस, मोबाइल व एक चिप बड़ी चतुराई से बख्सी खाने में रख दी।
विज्ञापन

एएसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि आरोपी कर्मबीर को गिरफ्तार करने के बाद उसकी निशानदेही पर बख्शी खाने से 31 ग्राम चरस, एक मोबाइल फोन व उसकी एक चिप बरामद की है। चिप में हरियाणवी गायक सपना चौधरी के गाने हैं। आरोपी कर्मबीर ने बताया कि उसका भाई सपना के गाने सुनने का शौकिन है और नशे का आदी है। इसलिए उसने ये मोबाइल, चिप व चरस बख्शी खाने में रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें