फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोर गिरेह सक्रिय, एक ही दिन में तीन बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन चोर गिरेाह सक्रिय, एक ही दिन में तीन बाइक चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
जिले में वाहन चोर गिरोह सक्रिय है। शनिवार को शहर व ग्रामीण एरिया से एक ही दिन में तीन बाइक चोरी हो गए। पुलिस ने वाहन मालिकों की शिकायत पर मामला दर्ज कर चोरों की खोजबीन शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

शहर की चुहड़ सिंह बाजारी निवासी जितेंद्र ने बताया कि वह शाम के समय कृष्णा कालोनी स्थित विद्या सागर अस्पताल में अपने किसी परिचित से मिलने के लिए गया हुआ था। अज्ञात व्यक्ति अस्पताल के बाहर से मौका पाकर उसकी बाइक चोरी कर ले गए। उसने घटना की शिकायत दिनोद गेट पुलिस चौकी में की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसी तरह सरोगियान ढाणी निवासी राजकुमार अपने एक दोस्त से मिलने के लिए सुबह के समय हनुमान ढाणी गया हुआ था। वहां से वाहन चोर गिरोह के सदस्य मौका पाकर उसकी बाइक चोरी कर ले गए। उसने मामले की शिकायत दिनोद गेट पुलिस चौकी में की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गांव बापोड़ा निवासी बजरंग ने बताया कि उसने अपनी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी की हुई थी। अज्ञात व्यक्ति मौका पाकर वहां से मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। उसने घटना की शिकायत सदर पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें