फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य अस्पताल में कराया गया भर्ती, एक आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदार को बेरहमी से पीटा, सीआईडी कर्मचारियों ने छुड़वाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। हांसी गेट पर छोले-भटूरे विक्रेता पर सात-आठ युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसी दौरान सीआईडी स्टाफ वहां पहुंच गया और उन्होंने दुकानदार को हमलावरों से छुड़ाया। पुलिस ने हमले के आरोपी युवक को गिरफ्तार भी कर लिया। घायल युवक को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

हांसी गेट पर चौक के पास छोले-बटूरे की दुकान चलाने वाला रामबाग कॉलोनी वासी चंद्रभान सुबह अपनी पत्नी के साथ शुक्रवार सुबह दुकान पर आ रहा था। जब वह केएम स्कूल वाले खाली रोड पर पहुंचा तो सात-आठ युवकों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। युवक बेरहमी से उसे पीट रहे थे। वहां से गुजर रहे सीआईडी कर्मचारियों ने यह देखा तो युवक हमलावारों से बचाया और उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। साथ ही सीआईडी कर्मचारियों ने एक युवक को भी दबोच लिया। इसी दौरान सूचना पाकर सिविल लाइन थाना पुलिस पहुंच गई। पकड़े गए युवक की पहचान दादरी गेट निवासी के रूप में हुई। पूछताछ में बताया कि पीड़ित ने दुकान पर ही काम करने वाले एक व्यक्ति की पिटाई कर दी थी। उस व्यक्ति के लड़कों ने ही अपने साथियों के साथ ये हमला किया था।
विज्ञापन

मामले में एसएचओ सिविल लाइन थाना संजय बिश्नोई ने बताया कि लिखित शिकायत नहीं आई है। घायल के बयान दर्ज किए जाएंगे और बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें