फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्ट सामान में आग से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
पालुवास मोड़ के पास बंद फैक्ट्री में बेकार पड़े वेस्ट सामान में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें बहुत दूर से दिखाई दें रही थीं तो धुएं से आसपास के क्षेत्र में काली परत बनी थी। दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पालुवास मोड़ के पास बंद फैक्ट्री सेंच्यूरी-टू में पड़े वेस्ट सामान में शुक्रवार सुबह सुबह करीब आठ बजे अचानक आग लग गई। आग वेस्ट प्लास्टिक सामान में होने के कारण तेजी से फैली। आग इतनी भीषण थी कि दूर से ही आग की लपटें दिखने लगीं। आग से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग की सूचना पर दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। उन्होंने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर प्लास्टिक फैक्ट्री संचालक प्रवीण कुमार ने बताया कि उनकी फैक्ट्री में पिछले वर्ष आग लग गई थी। आग से बेकार हुए सामान को सेंच्यूरी-टू में रखा था। इसमें आज अज्ञात कारणों से आग लगी है। आग से कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें