फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए चार युवकों को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। सदर पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किए गए चार युवकों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
मुंढाल पुलिस चौकी के मुख्य सिपाही राजपाल ने अपनी टीम के साथ जताई चौक के समीप भिवानी रोड की तरफ से आ रही आई-20 गाड़ी को रुकवाकर जांच की तो इसके अंदर चार युवक मौजूद थे। गाड़ी की पिछली सीट पर दो युवक बैठे थे, जिनके हाथों में राइफल थी, जिनको काबू कर पूछताछ की गई तो उन्होंने पोकरी खेड़ी निवासी विनोद, जयभगवान उर्फ काला, व विकास और बहल निवासी गोपाल के रूप में पहचान बताई। आरोपियों के कब्जे से पुलिस को एक बंदूक 12 बोर, एक बंदूक दोनाली और 21 जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें