फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार अलग-अलग मामलों में विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर दर्ज हुए मुकदमें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। सिटी पुलिस ने चार अलग-अलग क्षेत्रों में विवाहिताओं की शिकायतों पर ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के मामले में केस दर्ज किए हैं। विवाहिताओं ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने के साथ-साथ उनके साथ मारपीट कर घर से बाहर निकालने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस इन सभी मामलों की तहकीकात में जुटी है।
सिटी पुलिस को दी शिकायत में तोशाम रोड टीआईटी मिल कॉलोनी के क्वाटर नंबर 10 निवासी 25 वर्षीय कुमकुम शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी नजफगढ़ निवासी एक युवक के साथ करीब एक साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए तंग करने लगे। विवाहिता को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। जिसकी शिकायत 26 फरवरी को सिटी पुलिस थाने में दी गई। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी पति सहित ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ दहेज प्रताडना का केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

वहीं दूसरा मामला चरखान ढाणी क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय प्रियंका का है। प्रियंका ने भी सिटी पुलिस को शिकायत देकर पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने बताया कि उसकी शादी 28 अप्रैल 2018 को हुई थी। विवाहिता की शिकायत पर सिटी पुलिस ने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

तीसरा मामला बालाजी कॉलोनी निवासी ममता का है। 28 वर्षीय ममता ने सिटी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 20 अप्रैल 2016 को हुई थी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। शिव कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय मोनिका ने भी सिटी पुलिस को शिकायत देकर पति सहित ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। बताया कि शादी के बाद उसका पति उसके साथ मारपीट करने लगा। विवाहिता ने मामले की शिकायत सिटी पुलिस को दी। पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें