फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सिंग खिलाड़ी की हत्या प्रयास मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। मंगलवार शाम करीबन साढ़े 7 बजे ग्वार फैक्ट्री के पीछे सेवानगर कॉलोनी में गाड़ी में सवार पांच बदमाशों द्वारा गोली चलाकर बॉक्सिंग खिलाड़ी पर जान लेवा हमला करने के मामले में सिटी पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सेवानगर कॉलोनी निवासी घायल हुए बॉक्सिंग खिलाड़ी राजन ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश के चलते उस पर गाड़ी में सवार पांच युवकों ने जानलेवा हमला कर उसे जख्मी कर दिया। ज्ञात होगा कि सेवानगर कॉलोनी निवासी राजन ने बताया कि वह बीती शाम साढ़े 7 बजे अपने दोस्त गोलू के साथ डेयरी से दूध लेने जा रहा था। इसी दौरान गाड़ी में सवार पांच युवक आए ओर उसकी तरफ पिस्तौल तान दी और एक के बाद एक तीन फायर किए। दो फायर तो उसके ऊपर से गुजर गए जबकि एक फायर उसके बगल से निकल गया। जिसके बाद आरोपी युवकों ने उसे पकडक़र जमकर पीटा और फिर उसके सिर में पांच से छह बार पिस्तौल के बट मारे। राजन ने बताया कि आरोपी पहले भी उस पर जानलेवा हमला कर चुके हैं। सिटी पुलिस के जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि राजन की शिकायत पर जीतुवाला जोहड़ क्षेत्र निवासी बिन्नू, बृजवासी कालोनी निवासी विक्की, सेवानगर निवासी कपिल, लोहानी निवासी संदीप के खिलाफ आर्मस एक्ट सहित जान लेवा हमला करने पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें