फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की की टक्कर लगने से आटो में सवार महिला सहित दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खरक के पास कार ने ऑटो को मारी टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। गांव खरक के समीप शुक्रवार सुबह तेज गति से आ रही एक कार ने आटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो में सवार एक महिला सहित दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। खरक चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।
सामलखा पानीपत निवासी धर्मप्रकाश ने बताया कि वह अपने जानकार से मिलने के लिए गांव खरक आया था। शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे भिवानी आने के लिए गांव से ऑटो में सवार हुआ। इसी दौरान सामने से आ रही एक कार ने उनकी आटो में टक्कर मार दी। हादसे में उसे गंभीर चोट आई। इसके साथ आटो में सवार बैंक कालोनी भिवानी निवासी मुकेश देवी नामक महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई। कार चालक घटना को अंजाम देेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की।
विज्ञापन

----
बुलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, घायल रेफर
भिवानी। गांव खरक के पास ही शुक्रवार सुबह को एक बाइक सवार को बुलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
गांव खरक के पास बाइक पर सवार होकर आ रहे एक व्यक्ति को बुलेरो ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बुलेरो चालक फरार हो गया। घटना की सूचना एंबुलेस को दी गई। एंबुलेस ने घायल को तुरंत प्रभाव से सामान्य अस्पताल पहुंचाया। घायल की हालत काफी गंभीर थी और वह अपना नाम पता तक नहीं बता पाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रोहतक भेज दिया। पुलिस ने बताया कि अभी घायल की पहचान भी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


एक दिन में खरक के पास दो सड़क हादसे हुए। बुलेरो की टक्कर लगने से घायल हुए व्यक्ति की हालत गंभीर है और उसका नाम पता भी मालूम नहीं हो पाया है। पुलिस दोनों घटनाओं की छानबीन कर रही है।
- संजय कुमार, इंचार्ज चौकी खरक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें