पिलर बॉक्स से बिजली मीटर बदले जाने की शिकायत
तोशाम
तोशाम निवासी एक युवक ने बिजली निगम के एसडीओ को पिलर बॉक्स से दुकान का मीटर बदलने की शिकायत दी है। शिकायतकर्ता ने शिकायत में छानबीन कर दोबारा सही मीटर लगाने की मांग की है।
तोशाम निवासी हरीश ने बताया कि उसकी दुकान में टीडी 91ए नंबर मीटर लगा हुआ है। जो मीटर दुकान मालिक के नाम है जिसका वह लगातार बिल भर रहा है। यह मीटर किसी ने पिलर बॉक्स से बदलकर दूसरा मीटर लगा दिया है। हरीश ने बताया कि उनको मीटर बदलने का तब पता चला है जब मीटर रीडर रीडिंग लेने के लिए आया। उसने देखा कि मीटर में पहले 3618 यूनिट थी अब 1300 यूनिट दिखा रहा है। मीटर रीडर ने इसकी सूचना हरीश को दी। हरीश ने यह सुनकर निगम के कर्मचारियों को बुलाया और मीटर को दिखाया। मीटर को देखकर निगम के कर्मचारियों ने बताया कि यह मीटर चोरी का है। जबकि मीटर पिलर बॉक्स पर लगा हुआ है। हरीश ने एसडीओ को शिकायत देकर मीटर के समाधान की मांग की है। इस बारे में जेई पवन कुमार ने बताया कि मौके पर जाकर देखा तो मीटर बदला हुआ था। थाना प्रभारी को इसकी सूचना दे दी है।