फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत, बेटा व ससुर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी। थाना सदर क्षेत्र में प्रेम नगर गांव के पॉवर हाउस के पास कार की चपेट में आने से बाइक सवार पुत्रवधू की मौत हो गई, जबकि दो वर्षीय बेटा और ससुर घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव प्रेम नगर निवासी सुरेश ने बताया कि वह वीरवार को अपनी पुत्रवधू रेणू और पोते दो वर्षीय मयंक को लेकर भिवानी काम से आया था। काम निपटाकर वह दोनों को बाइक पर गांव में लेकर जा रहा था। वह गांव के पॉवर हाउस के पास पहुंचा ही था कि एक कार चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद तीनों रोड पर जा गिरे। हादसे में तीनों घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने रेणू को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घायल की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें