अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने युवक का अपहरण कर मारपीट मामले में बीती रात दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को वीरवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उनको जेल भेज दिया है। पुलिस मामले में दो आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
उल्लेखनीय है कि खेड़ी महम निवासी दीपक ने सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि वह 15 अप्रैल को चरखी दादरी गया हुआ था। जब वह दादरी से वापस गांव आ रहा था तो भिवानी में महम गेट पर आरोपी संदीप, विक्की, विकास, विक्रम, पोना खड़े थे। उन्होंने उसे जबरन अपनी गाड़ी में उठा लिया और गांव में सोमवीर के मकान पर ले गए। वहां पर पहले से ही आठ-नौ गांव के युवक मौजूद थे। उन्होंने उसके साथ वहां पर मारपीट की। पुलिस ने युवक की शिकायत पर 13 नामजद आरोपियों के खिलाफ के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। सिविल लाइन थाना प्रभारी अजित ने बताया कि मामले में बीती रात को आरोपी कृष्ण व बलवान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।