फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का ताला तोड़ लाखों का कोपर व तार उठा ले गए चौर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तोशाम। तोशाम के सिवानी मार्ग पर धनखड़ मशीनरी स्टोर व मोटर वाइडिंग की दुकान से बीती रात ताला तोड़कर चोर करीबन पांच लाख रूपये का कॉपर तार चोरी कर ले गए। दुकानदार ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दुकान मालिक दिनेश कुमार ने बताया कि वह चार-पांच साल से आंध्र बैंक के सामने दुकान चला रहा हूं। कल वह हर रोज की तरह अपनी दुकान का शटर बंद कर ताला लगाकर गया था। सुबह आकर देखा तो दुकान का ताला टूटा हुआ मिला व दुकान से सामान गायब मिला। दिनेश कुमार ने बताया कि चोर ताला तोड़कर करीब छह क्विंटल नया कॉपर जिसकी किमत 3 लाख 72 हजार के आसपास है और दो क्विंटल पुराना तार चोरी कर ले गए हैं। पुराने तार की कीमत लगभग एक लाख रुपये है। ऐसे में चोर करीबन पांच लाख रुपये का कॉपर तार चोरी कर ले गए। दिनेश ने पुलिस को चोरी की शिकायत देकर मामला में जांच कर कॉपर ढूंढवाने की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले में छानबीन कर रही है। इस बारे में कार्यवाहक थाना प्रभारी एसआई अशोक कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। डंप उठवाए जाएंगे। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें