फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के फैसले के चार घंटे पहले बनाई थी आगजनी की योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट के फैसले के चार घंटे पहले बनाई थी आगजनी की योजना
विज्ञापन

बहल। शेरला के पावर हाउस समेत तीन अन्य बिजली घरों में आग लगाने वाले आरोपियों ने वारदात की योजना आरोपी महेंद्र के मकान पर तैयार की थी। फैसला आने से चार घंटे पहले ही आरोपियों ने रणनीति तैयार कर ली थी। योजना के अनुसार, अगर कोर्ट ने फैसला डेरा मुखी के खिलाफ दिया तो वे आर और पार की लड़ाई लड़ेंगे तथा गुरुजी को सजा दिए जाने का बदला लेंगे।
यह खुलासा पुलिस की गिरफ्त में आया चैहड़ खुर्द निवासी राजेश ने पुलिस की पूछताछ में किया है। पुलिस ने आरोपी राजेश को वीरवार को गिरफ्तार कर शुक्रवार को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। राजेश ने पुलिस को बताया कि वारदात में उसके अलावा मन्नु नुनसर, महेन्द्र चैहड़ कलां तथा प्रवीण तलवानी चार लोग शामिल थे। चारों बाबा राम रहीम को मामले में दोषी नहीं मान रहे थे। चारों ने योजना बनाई थी कि अगर कोर्ट ने फैसला राम रहीम ने खिलाफ दिया तो वे लोहारू क्षेत्र में आर पार की लड़ाई लडे़ंगे। इसी योजना के तहत सबसे पहले बिजली घरों में आगजनी का प्लान बनाया था।
विज्ञापन

आरोपी राजेश ने बताया कि वारदात के लिए पेट्रोल तथा फरसे मन्नु ने उपलब्ध करवाए थे। उन्होंने 25 अगस्त को दोपहर बाद तीन बजे जैसे ही यह समाचार सुना कि कोर्ट ने राम रहीम को साध्वी यौन शोषण केस में दोषी करार दिया है तो उनके सब्र का बांध टूट गया तथा वे अपनी योजना को अंजाम देने के लिए निकल पड़े। उन्होंने सिंघानी, शेरला तथा देवसर बिजली घर में आग लगाने के अलावा बिधनोई पंप हाउस तथा बरालू बिजली घर में आगजनी का प्रयास किया। वारदात के बाद आरोपी युवक समीप के गांवों के खेतों में छिप गए थे। जांच अधिकारी ओमप्रकाश एएसआई ने बताया कि आरोपी युवक को रिमांड अवधि पूरा होने पर कल अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

--
निशानदेही पर पेट्रोल की बोतल बरामद
रिमांड के दौरान पुलिस ने राजेश की निशानदेही पर पेट्रोल की बोतल बरामद की जो कि वारदात में प्रयुक्त की गई थी। थाना प्रभारी विद्यानंद तथा जांच अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि मामले के शेष आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें