राजकीय विद्यालय में इनवर्टर, दो बैटरी चोरी
बवानीखेड़ा। गांव जाटू लोहारी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चोरों ने विद्यालय के ताले तोड़कर वहां रखा एक इनवर्टर और दो बैटरी चोरी कर ली। विद्यालय प्रधानाचार्य वेदकौर ने बताया कि सोमवार को जब विद्यालय पहुंचीं तो उन्हें चौकीदार ने बताया कि कमरे के दरवाजे पर लगे ताले टूटे हुए थे। वहां से इनर्वटर और बैटरी चोरी हो चुकी थी। इसकी सूचना विभाग और पुलिस को दी गई। विद्यालय का चौकीदार बीमार बताया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस जांच कर रही थी।