एसडीओ को दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
तोशाम। बिजली निगम के एसडीओ की शिकायत पर पुलिस ने बीरण निवासी चार व्यक्तियों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट करने आदि धाराओं में केस दर्ज किया है। बिजली निगम के एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि सोमवार को टीम गांव बीरण में चेकिंग कर रही थी। टीम बिजेंद्र के घर पहुंची तो वहां बिजली की चोरी मिली। जब टीम घर की छत पर जाकर केबल चेक कर रही थी तो बिजेंद्र, उनकी की पत्नी केला, पुत्र अनिल और सुनील ने टीम पर हमला कर दिया। टीम के सदस्यों जेई कुलदीप, एएफएम कैलास और कपूर पर हमला किया गया। टीम का कैमरा तोड़ते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली। पुलिस ने एसडीओ की शिकायत पर चारों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि एसडीओ की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। छानबीन की जा रही है।