फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का अपहरण कर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को अगवाकर पीटा, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
तोशाम
गांव सुंगरपुर निवासी एक युवक की शिकायत पर चार अज्ञात युवकों के खिलाफ अपहरण कर मारपीट करने की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुंगरपुर निवासी मोनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रात्रि को घर के बाहर सोया हुआ था। इस दौरान डंपर सवार तीन-चार युवकों ने मोनू की लाठी-डंडों से पिटाई की और बाद में गाड़ी में बैठाकर ठेके पर ले गए। उसने आरोप लगाया कि ठेके पर ले जाकर आरोपियों ने और पिटाई की व पानी में डुबकी लगवाई। इसके बाद मोनू को घायल अवस्था में कैरू चौक उतार दिया। कुछ लोगों ने कैरू चौक से घायल मोनू को घर पहुंचाया जिसके बाद परिजनों से उसे सीएचसी तोशाम में दाखिल कराया गया। पुलिस ने मोनू की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें