फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाट में मां बेटी पर किया हमला, बेटी के साथ की छेड़छाड़, गले से छीनी सोने की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
मां-बेटी पर किया हमला, बेटी के साथ की छेड़छाड़, सोने की चेन छीनी
विज्ञापन

भिवानी। कस्बा बहल क्षेत्र के एक गांव में प्लाट में पशुओं को चारा डालने कई एक महिला व उसकी बेटी पर गांव के ही कुछ लोगों ने हमला कर दिया। महिला ने मारपीट के साथ गले से सोने की चेन छीनने व उसकी बेटी के साथ आरोपी युवकों द्वारा कपड़े फाड़ने व छेड़छाड़ किए जाने के आरोप लगाए हैं। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस में दी। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी। गांव निवासी एक महिला ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ प्लाट में पशुओं को चारा डालने के लिए गई हुई थी। इसी दौरान कुछ महिलाओं व लोगों ने उन पर लाठियों से हमला कर दिया। जब इसका विरोध किया तो आरोपी युवकों ने उसकी बेटी के कपड़े फाड़ डाले और उसके साथ बुरा बर्ताव किया। महिला के गले से सोने की चेन भी छीन ली गई और उन्हें धमकी देकर आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर गांव के ही आधा दर्जन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें