फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व कांग्रेसी विधायक पर लगाए फर्जी बिलों से रुपये ऐंठने के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व कांग्रेसी विधायक पर लगाए फर्जी बिलों से लाखों रुपये ऐंठने के आरोप
विज्ञापन

भिवानी। आम आदमी पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष एवं आरटीआई एक्टीविस्ट राकेश चांदवास ने एक पूर्व विधायक पर हरियाणा विधानसभा से लाखों रुपये के फर्जी और झूठे बिल पास करवाकर लाखों रुपये ऐंठने के आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि ये खुलासा आरटीआई से मिले दस्तावेजों के बाद हुआ। राकेश चांदवास ने लोकायुक्त हरियाणा को भेजी शिकायत में लिखा है कि उक्त पूर्व विधायक ने 2005 से लेकर 2018 तक अपने व अपनी पत्नी के नाम से कई लाख रुपये के मेडिकल बिल विधानसभा से पास करवाए हैं। पूर्व विधायक ने किसी भी डाक्टर से निर्देश पर्ची न लेते हुए अपने मन पसंद मेडिकल स्टोर से बिल बनवाकर कई लाख रुपये की चपत लगाई है। उन्होंने प्रदेश की मनोहर लाल सरकार से पूर्व विधायक पर एफआईआर दर्ज करवाकर सीबीआई जांच की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें