फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के दोस्त ने चेक चोरी कर बैंक मैनेजर से मिलीभगत कर दिया वारदात को अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी। रोडवेज से रिटायर्ड अधीक्षक के बेटे के दोस्त ने चेक चोरी करके बैंक मैनेजर की मिलीभगत से रिटायर्ड अधीक्षक के खाते से ढाई लाख रुपये निकाल लिए। पता चलने पर रिटायर्ड अधीक्षक ने सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में ऑफिसर कॉलोनी निवासी रोडवेज से रिटायर्ड सुलतान श्योराण ने बताया कि उसका बेटा सुप्रीम कोर्ट में वकील है। हिमाचल के शिमला निवासी उसके दोस्त विवेक शर्मा ने वर्ष 2009 का चेक चोरी कर लिया। उसके बाद उसने शिमला में एसबीआई बैंक की एक शाखा के मैनेजर नवीन के साथ चेक पर जाली हस्ताक्षर करके खाते से 17 सितंबर को ढाई लाख रुपये निकाल लिए। बैंक से जानकारी लेने पर उसे मामले की जानकारी हुई। जिसके बाद उसने थाना सिविल लाइन पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामले में आरोपी विवेक शर्मा और बैंक मैनेजर नवीन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें