फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेक्ट्री में घुसकर किया हमला, मालिक की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
युवकों ने रबड़ फैक्टरी में घुसकर मालिक पर चाकू और गंडासी से किया हमला, गंभीर
विज्ञापन

भाजपा नेता संदीप गोयल का भाई है पीड़ित, पुलिस ने दर्ज किया केस
फोटो संख्या-53
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। कई युवकों ने ग्योंग बस अड्डे के निकट एक रबड़ की फैक्टरी में घुसकर मालिक पर चाकुओं व गंडासियों से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मालिक को पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। एसपी आस्था मोदी ने बाद में फैक्टरी का दौरा किया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में स्टेट बैंक रोड निवासी विकास ने बताया कि उसकी ढांड ग्योंग बस अड्डा के पास रबड़ की फैक्टरी है। 29 अक्टूबर को वह अपने भाई के साथ फैक्टरी में बैठा था। मजदूर काम कर रहे थे। ग्योंग निवासी अनिल कुमार, रवि कुमार, हुसना, कुलदीप, अकवाम हाथों में गंडासी लिए हुए सड़क के उस तरफ खड़े होकर गाली दे रहे थे। उन्होंने विरोध किया तो पांच-छह लड़कों ने फैक्टरी में अंदर आकर लाठी, डंडों व गंडासी से हमला कर दिया। अनिल ने गंडासी उसके भाई सोनू के सिर पर मारी। शोर सुनने के बाद आसपास के लोगों के वहां आने पर आरोपी वहां से भाग गए। ज्यादा चोट आने पर अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित भाजपा नेता संदीप गोयल के भाई हैं। उन पर हमला होने की सूचना मिलने पर अस्पताल में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं का तांता लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें