फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल में पड़ा मिला फिरौती मांगने का धमकी भरा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमान प्रसाद 57 लाख दे देना नहीं तो एक करोड़ लेउंगा गोयल ऑयल मिल मालिक से मांगी 57 लाख की रंगदारी, एसपी से मिले व्यापारी
विज्ञापन

- मिल में पड़ा मिला फिरौती मांगने का धमकी भरा पत्र
- चार महीने पहले व्यापारी हनुमान प्रसाद का गन प्वाइंट पर किया था अपहरण
- गाड़ी लूटने के बाद आरोपी व्यापारी को छोडक़र हो गये थे फरार, आज तक नहीं लग पाया बदमाशों का सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। हनुमान प्रसाद तुमने मुझ पर 57 लाख मांगने का झूठा इल्जाम लगाया है। अब 57 लाख दे दे वरना एक करोड़ लूंगा। यह धमकी भरा पत्र गोयल ऑयल मिल संचालक हनुमान प्रसाद को मिला है। ऑयल मिल संचालक को धमकी भरा पत्र मिलने के बाद वह अनाजमंडी के व्यापारियों को साथ लेकर पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचा और कार्रवाई की मांग की। एसपी ने व्यापारियों को मामला जल्द ट्रेस कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। सदर पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गोयल ऑयल मिल मालिक हनुमान प्रसाद ने बताया कि वह मंगलवार को सुबह मिल में गया था। वहां पर गेट के पास एक पॉलिथीन मिली जिसमें एक लेटर था। जब उसने लेटर पढ़ा तो उसके होश उड़ गए। लेटर में बदमाशों ने 57 लाख रुपये की रंगदारी मांगने की बात लिखी हुई थी। रुपये नहीं देने पर अंजाम भुगतने के लिए लिख रखा था। वह लेटर लेकर अनाज मंडी के व्यापारियों के पास पहुंचा और मामले की जानकारी दी। इसके बाद बुधवार को व्यापारी अनाज मंडी व्यापारियों के प्रधान सुभाष के नेतृत्व में एसपी ऑफिस पहुंचे। उन्होंने एसपी को गुहार लगाते हुए कहा कि आरोपियों को जल्द तलाश करके गिरफ्तार किया जाए। एसपी गंगाराम पुनिया ने व्यापारियों को आश्वासन दिया है कि आरोपियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसके बाद व्यापारी थाना सदर पहुंचे और शिकायत दी। थाना सदर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ फिरौती मांगने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह लिखा है लेटर में
गोयल ऑयल मिल मालिक को भेजे गए लेटर में लिखा है सेवा में, हुनमान प्रसाद आपने मेरे ऊपर 57 लाख रुपये का झूठा इल्जाम लगाया, अब आप 57 लाख रुपये दे देना, नहीं तो आप भुगतना। मुझे पता होता कि गाड़ी में पैसे नहीं है तो मैं आपका अपहरण करता, 57 लाख मंजूर हैं तो ठीक, नहीं तो बाद में एक करोड़ लूंगा। आपका हितैषी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हनुमान प्रसाद को अगवा कर लूटी थी कार
हनुमान प्रसाद ने थाना शहर पुलिस को चार महीने पहले दी शिकायत में बताया कि वह नौ अप्रैल को अपने बेटे के साथ बापौड़ा मिल से अनाज मंडी आ रहे थे। तोशाम बाईपास पुल से आगे बोलेरो गाड़ी से आए और पिस्तौल के बल पर गाड़ी से उतारकर बोलेरो में डालकर ले गए। दोनों के साथ मारपीट करने के बाद दिनोद रोड पर गाड़ी से उतारकर भाग गए। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मामले को चार महीने हो गए, लेकिन आज तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। इसके बाद हनुमान प्रसाद को लेटर भेजकर 57 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है जिससे व्यापारी व उसका परिवार डरा हुआ है।

फोटो 22
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें