फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंस्ट्रक्शन कंपनी के डायरेक्टर से मारपीट कर छीने नौ लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी। रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी के विजय नगर स्थित कार्यालय में दिन दहाड़े घुसकर चार हथियारबंद युवकों ने वहां मौजूद महिला डॉयरेक्टर के साथ बदसलूकी की और फिर कंपनी के मालिक को छत से नीचे गिराने का प्रयास किया। आरोपियों पर वहां मौजूद कर्मचारियों से मारपीट के भी आरोप लगे, जबकि कार्यालय के अंदर रखी नौ लाख रुपये की नगदी भी छीन ले गए। मामला 50 लाख रुपये के गबन से भी जुड़ा बताया जा रहा है। फिलहाल सिटी पुलिस ने कंपनी के डायरेक्टर की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कालुवाला कंस्ट्रक्शन कंपनी के डायरेक्टर अनिल कुमार व उसकी पत्नी वंदना ने बताया कि वे दोनों ही कंपनी के निदेशक के तौर पर काम करते हैं। उनके पास मुकेश कुमार नामक व्यक्ति बतौर अकाउंटेंट काम करता था जो 14 अप्रैल से फरार हैं। उसने कंपनी में 50 लाख रुपये का गबन किया है। मुकेश ने चार पांच लोगों को करीबन 50 लाख रुपये का भुगतान करना था, जो उसने नहीं किया और कंपनी से इस राशि को निकालकर खुद डकार गया। जब उससे पैसे कंपनी में वापस जमा कराने का दबाव बनाया तो आरोपी ने शुक्रवार को मुख्तयार सिंह, आशीष, श्रीराज के साथ मिलकर हथियारों के साथ विजय नगर स्थित कंपनी के कार्यालय में पहुंचा। उसने वहां मौजूद उसकी पत्नी वंदना से बदसलूकी की और फिर आरोपियों ने कार्यालय में मौजूद उसके बेटे परवेश के साथ भी मारपीट की। वहां मौजूद महिला स्टाफ के साथ भी गाली गलौज किया। अनिल का आरोप है कि चारों आरोपियों ने मिलकर उसे छत से नीचे गिराने का भी प्रयास किया। चारों ने कार्यालय में रखी नौ लाख की नगदी भी छीन ली और फिर धमकी देकर फरार हो गए। सिटी पुलिस ने अनिल व वंदना की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें