फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की ससुराल आए पिता और चचेरे भाई को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव हेतमपुरा में बीती देर रात करीबन साढ़े 12 बजे बेटी की ससुराल में गए पिता और चचेरे भाई पर लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच-बचाव करने आई बेटी को भी चोट आई। तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

जिला सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन जगदीश ने बताया कि उसने अपनी दो बेटियों की शादी गांव हेतमपुरा निवासी दो सगे भाइयों के साथ की थी। शादी के बाद उसकी बेटी बेबी को दो बेटियां हैं। उसकी बेटी को परिवार के ही कुछ सदस्य जमीन को लेकर तंग कर रहे हैं और उसके साथ मारपीट की जा रही है। इसी मामले की सुलह के लिए बीती शाम को वह अपने भतीजे रोहित के साथ बेटी की सुसराल हेतमपुरा गए थे। शाम को सभी खाना खाकर घर में सो गए और करीबन देर रात साढ़े 12 बजे रोहित पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसी दौरान जब वह उठा तो आरोपियों ने उसे भी चोट मारी। बीच-बचाव करने आई बेटी बेबी को भी चोटें मारी गई। इस झगड़े में बेटी के ससुराल वाले शामिल हैं। तीनों ही घायलों को उपचार के लिए भिवानी जिला सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें वार्ड में दाखिल कर लिया वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी अस्पताल पहुुंची और घायलों के बयान दर्ज कर इस संबंध में तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें