फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने नौ बैटरी की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहारू। बस स्टैंड के निकट गत रात्रि एक दुकान का ताला तोड़कर चोर नौ बैटरी चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया। चोरी हुई बैटरियों की कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई जा रही है। चोरी की वारदात के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाले।
मंगलवार रात चोरों ने बस स्टैंड के निकट कमल ऑटो इलेक्ट्रिक की दुकान को अपना निशाना बनाया। चोर यहां से छह नई और तीन पुरानी बैटरियों को चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रोजाना की तरह वह अपनी दुकान मंगल करके घर गया था अगले दिन सुबह देखा तो उसकी दुकान के ताले टूटे थे। जिसमें नई-पुरानी नौ बैटरियां नहीं थी। बैटरियों की कीमत करीब 80 हजार रुपये थी। सूचना पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सतपाल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। पीड़ित की दुकान के पास रात को इंडिगो कार आई है लेकिन गई कहां इस बात का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मामले में जांच के लिए पेट्रोल पंप और आसपास के सीसीटीवी कैमरों को की जांच की तो वे बंद मिले। देवीलाल चौक पर लगे कैमरों की दिशा बदली हुई थी। थाना प्रभारी कर्णपाल ने बताया कि चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन

लोगों का आरोप चोरी के दिन कैमरों में रहती है दिक्कत
बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर शहर के लोग व्यापारी और दुकानदार परेशान है। लोगों का आरोप है कि तीन सप्ताह में शहर में अनेक चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन पुलिस अभी तक किसी केस में सुराग नहीं लगा पाई है। पीड़ित दुकानदार कमल ने बताया कि देवीलाल चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखे तो रात के 10 बजकर तीन मिनट के बाद कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। लोगों को आरोप है कि ये कैमरे चोरी की रात को ही खराब क्यों होते हैं, ये सवाल अहम है। व्यापारियों ने रात के समय पुलिस की गश्त बढ़ाने और सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त करने की मांग की है ताकि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें