फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मिस्त्री और एक सहायक चुराते थे बाइक, 13 बाइकें बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। दो बाइक मेकेनिकों ने अपने एक सहायक के साथ मिलकर एक के बाद एक 13 बाइक चोरी की। बाइक सिर्फ भिवानी ही नहीं रोहतक, गोहाना से भी चोरी की गई। इन बाइकों के आपस में इंजन सहित स्पेयर पार्ट भी बदल डाले। वाहन मालिक बाइक पहचान न सके इसके पूरी तरह बदल दिया गया। जैन चौक पुलिस ने चोरी की बाइक बेचते तीनों को बावगड़ी गेट क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस ने चोरी की 13 बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने बाइक चोरी के इस गिरोह का खुलासा करते हुए बताया कि दो दिन पहले एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई थी। जिसकी चोरी की गई बाइक को बावड़ीगेट क्षेत्र में बेचने की फिराक में तीन युवकों को जैन चौक पुलिस चौकी इंचार्ज सुरेश ने गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा।
इनकी पहचान कलिंगा वासी रिंकू, इसी गांव के सुनील उर्फ एलियन, खरक खुर्द वासी अजरू के रूप में हुई। पूछताछ में रिंकू ने बताया कि उसकी गांव में ही बाइक रिपेयरिंग की दुकान है। उसका साथी सुनील और अजरू ने मिलकर बाइक चोरी की। अजरू की भी खरक खुर्द में बाइक रिपेयरिंग की दुकान है। जबकि सुनील रिंकू के साथ सहायक था। रिंकू को बाइक चोरी का लालच दिया गया कि वो चोरी की बाइक लाए और ढाई हजार में उन्हें बेच दे। जिसे वे आगे छह हजार में बेच देते थे। पुलिस ने अजरू के पशु बाड़े से चोरी की गई बाइकें बरामद की।
विज्ञापन

इन तीनों ने रोहतक, भिवानी, बवानीखेड़ा, कलानौर, गोहाना, महम, केलंगा गांव से करीबन 13 बाइक चोरी की हुई थी। पुलिस द्वारा पकड़े गए सभी वाहन चोरी के आरोपियों को वीरवार सुबह न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस अब चोरों से बरामद की गई बाइकों के मालिकों को तलाश कर उनके वाहन चोरी के मामलों को खंगालने में भी जुटी है।
एक ही कंपनी की बाइकें चुराते थे
डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने खुलासा किया कि तीनों चोरी किए गए वाहनों को बेच देते थे, जबकि एक ही कंपनी के वाहनों को चोरी करते थे। जबकि इन चोरी किए गए वाहनों के आपस में स्पेयर पार्ट भी बदली किए गए हैं। पुलिस पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी तीनों युवक 2017 से वाहन चोरी करते थे। डीसपी ने बताया कि रिंकू की दुकान पर दो-तीन माह पहले ही सुनील उर्फ नाड बाइक रिपेयरिंग का काम सीखने के लिए आया था। उसे भी लालच देकर बाइक चोरी करना सीखाया। जिसने महम और रोहतक से बाइकें चोरी की थी।
बाइक चोरी की अनेक वारदातों का होगा खुलासा
पुलिस ने प्राथमिक जांच में तीनों के कब्जे से 13 बाइकें बरामद की है मगर दो आरोपी 2017 से बाइक चोरी के खेल में है। ऐसे में पूछताछ के दौरान बाइक चोरी की अनेक वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें