फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहल प्रकण की सीबीआई से जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
दलित महिला मृत्यु प्रकरण की सीबीआई से जांच कराने की मांग
विज्ञापन

लोहारू। लघु सचिवालय परिसर में वीरवार को भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान मेवा सिंह आर्य की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बहल में दलित महिला की मृत्यु प्रकरण के बारे में कुछ निर्दोष लोगों का नाम घटना से जोड़ने तथा उन पर मुकदमा दर्ज किए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की गई । इसके बाद भाकियू सदस्यों ने एसडीएम लोहारु को ज्ञापन सौंप कर मामले की सीबीआई से जांच की मांग की।
एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि बहल कस्बे की एक दलित महिला की मृत्यु प्रकरण में पांच व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया था। इन पांच व्यक्तियों में एक आरोपी द्वारा सुसाइड कर लेने से उसके पिता ने 9 लोगों के विरुद्ध बहल थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि एक षडयंत्र के तहत 9 लोगों में से बहल भाकियू के प्रधान एवं समाज सेवी रवि आजाद व दो अन्य को भी आरोपी बनाया गया है जो सरासर गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू के जिला प्रधान मेवासिंह आर्य ने मांग की है कि उक्त मामले में प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन निष्पक्ष जांच करते हुए निर्दोष लोगों पर दर्ज मुकदमे रद्द किए जाएं। अगर मुकदमे निरस्त नहीं किए गए तो बहल कस्बे में शीघ्र ही प्रदेश स्तरीय महापंचायत का आयोजन कर आंदोलन किया जाएगा। बैठक में पर आजाद सिंह भूंगला, हवासिंह बड़दू चैना, भूप सिंह दलाल, कमल सिंह दमकौरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें