फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासनी कलां के पास युवकों को बंधक बनाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहल।
कलाली गांव से अपने मामा के घर जा रहे दो युवकों को रात में सफर महंगा पड़ गया। कासनी कलां के समीप अज्ञात युवकों ने दोनों युवकों को पीट कर करीब चार घंटे तक बंधक बनाए रखा। आरोपियों ने युवकों से फिरौती भी मांगी। सूचना मिलने पर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस में दी शिकायत के अनुसार, कलाली गांव निवासी मिंटू ने बताया कि वह शुक्रवार की रात करीब आठ बजे अपने साथी के साथ बाइक पर कलाली से अपने मामा के घर कासनी खुर्द जा रहा था। वे कासनी कलां गांव के समीप पहुंचे तो वहां पर मौजूद युवकों ने उनकी बाइक रुकवा ली। युवकों ने उनसे मारपीट की और उनको बंधक बना लिया। मिंटू के अनुसार, आरोपियों ने उनसे सुबह तक 90 हजार रुपये का इंतजाम करने के लिए कहा। पैसे नही देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। करीब चार घंटे बाद आरोपियों ने युवकों को छोड़ दिया। बाद में घबराए युवक बहल पुलिस थाने पहुुंचे और वारदात के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने रात में ही केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की। पुलिस ने शनिवार को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी विद्यानंद ने बताया कि पुलिस ने नामजद संदीप, संजय, प्रमोद और मनीष को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को कल अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें