फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनोवा कार ने बाइक सवार फुफेरे भाई-बहन को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहारू। दादरी-लोहारू सड़क मार्ग पर गांव गागड़वास के पास सुबह कार ने बाइक सवार फुफेरे भाई-बहन को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाया और कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन

हादसा बुधवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। बारवास वासी किसान करीब 45 वर्षीय राम सिंह के साले की शादी थी। घरेलू कार्य के लिए वह अपनी बूआ की लड़की करीब 50 वर्षीय लीलो देवी को अपने घर लाया था। लीलो देवी राजस्थान के सरजुल्ला गांव में शादीशुदा है। बुधवार सुबह वह लीलो देवी को उसके गांव छोड़ने बाइक से जा रहा था। जब वे गागड़वास गांव के नजदीक पहुंचे तो एक इनोवा कार ने बाइक को सीधी टक्कर मारी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीर उपचार के लिए लोहारू स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित घोषित कर दिया। फुफेरे भाई-बहन की इस तरह हादसे में मौत से गांव बारवास में मातम का माहौल है। ग्रामीण परिजनों को ढांढस बंधाने में लगे है।
जांच अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि गांव गागड़वास के नजदीक इनोवा कार और मोटरसाइकिल की टक्कर हुई है। जिसमें फुफेरे भाई बहन राम सिंह और लीलो देवी की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद राम सिंह के शव का बारवास में अंतिम संस्कार किया गया जबकि लीलो देवी के शव को परिजन सरजुल्ला लेकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें