फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल पति-पत्नी को सामान्य अस्पताल में कराया गया भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
तोशाम क्षेत्र में शनिवार देर रात नकली पुलिस कर्मी बन महिला व उसके पति से 47 हजार रुपये छिनने, महिला से छेड़छाड़ करने और उसके पति से मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। घायल पति-पत्नी को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सामान्य अस्पताल में घायल पति-पत्नी ने बताया कि उनकी तोशाम में कॉस्मेटिक की दुकान है। दुकान के लिए दिल्ली से सामान लाते हैं। शनिवार को भी दिल्ली से सामान लाए थे। रात करीब 11 बजे सामान दुकान में रखने के बाद अपने गांव पिंजोखरा जा रहे थे। बाइक को पिंजोखरा वासी बलवान चला रहा था और उसकी पत्नी रेखा उसके पीछे बैठी थी। दोनों ने बताया कि खानक मोड़ के पास कार सवार कुछ लोगों ने बाइक को रूकवा लिया। सिविल ड्रेस में मौजूद लोगों ने अपने आपको पुलिस कर्मी बता बाइक के कागजात मांगे। बाइक के कागज देखने के बाद उक्त लोग अभद्र व्यवहार करने लगे। महिला से छेड़छाड़ की। उनकी गलत नीयत को भांपते हुए हमने वहां से भागने का प्रयास किया। उक्त लोगों ने कार से पीछा कर हमें पकड़ लिया। बलवान का आरोप है कि उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी पत्नी के पास सामान खरीदने के बाद बचे करीब 47 हजार रुपये थे व लूट लिये। आरोपी उसकी पत्नी के कानों के झुमके भी ले गए। किसी तरह परिजनों को सूचित किया और वे अस्पताल लेकर आए। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए। तोशाम थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें