महिला से पहले छेड़छाड़ की, विरोध किया तो पीटा
तोशाम। तोशाम निवासी एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ छेड़छाड़ समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को अनाज मड़ी तोशाम में जा रही थी। इस दौरान तोशाम निवासी अनिल मेरे पास आया और मेरे साथ छेड़छाड़ करने लगा। उसने जब इसका विरोध किया तो उसने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस पर पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।