फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रव्यापी हड़ताल का नहीं दिखा ज्यादा असर, प्रभावित नजर आया काम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी। राष्ट्रव्यापी हड़ताल का रोडवेज समेत विभिन्न व्यवस्थाओं पर ज्यादा असर नहीं रहा लेकिन बैंकों और नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से लोगों को जरूरी कुछ परेशानियों से दो चार होना पड़ा। पूरे शहर में कचरा ही कचरा नजर आया। यूको बैंक लगभग पूरी तरह बंद रहे तो ग्रामीण बैंकों, ओरिएंटल बैंक, सिंडीकेट बैंक आदि में कामकाज काफी प्रभावित हुआ। विभिन्न विभागों में कुल 11329 कर्मचारियों में से 1159 गैर हाजिर रहे। अनुबंध के 3652 कर्मचारियों में से 359 गैर हाजिर रहे। लोहारू सब डिपो में दोपहर 12 बजे तक पूरी तरह चक्का जाम रहा तो बाद में बसें चली। भिवानी डिपो पर करीब 53 कर्मचारी गैर हाजिर रहे। हालांकि भिवानी डिपो पर बसे पूरी चली और हड़ताल का ज्यादा असर नहीं दिखा। कर्मचारियों ने नेहरू पार्क में रोष सभा की और फिर शहर में प्रदर्शन कर रोष जताया।
मंगलवार को ट्रेड यूनियन के आह्वान पर हुई कर्मचारियों दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन विभिन्न विभागों कामकाज सुचारु रहा। लेकिन कुछ बहुत काम प्रभावित जरूर रहा। सबसे ज्यादा बैंकिंग कार्य प्रभावित हुए। जिले में करीब तीन सौ करोड़ का लेन-देन प्रभावित रहा। यूको बैंक में अधिकारी अंदर बैठे रहे तो हड़ताली कर्मचारी मुख्य गेट बंद कर बाहर नारेबाजी करते रहे। बाहर आज हड़ताल है का बोर्ड चस्पा किया गया। ओरिंएटल बैंक, सिंडीकेट बैंक, पीएनबी के अलावा ग्रामीण बैंकों में भी कार्य प्रभावित रहा। एसबीआई में उपभोक्ताओं की खासी भीड़ लगी रही। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने पूरी तरह हड़ताल रखी। 155 नियमित कर्मचारियों में से 150 हड़ताल पर रहे वहीं 160 अनुबंधित कर्मचारियों में से 154 कर्मचारी हड़ताल पर रहे। बिजली निगम के 1040 कर्मचारियों में 594 कर्मचारी हड़ताल पर जाने के कारण कार्य खासा प्रभावित रहा। विभिन्न विभागों में पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

रोडवेज पर नहीं दिखा ज्यादा असर, लोहारू ही रहा प्रभावित
कर्मचारियों की हड़ताल बहुत कुछ रोडवेज पर निर्भर है। राष्ट्रव्यापी हड़ताल का लोहारू रोडवेज सब डिपो को छोड़ ज्यादा असर नहीं दिखा। लोहारू में दोपहर 12 बजे तक बसें नहीं चली मगर इसके बाद खूब दौड़ी। 36 में से करीब 24 बसें चली। भिवानी में रोडवेज के 53 ही कर्मचारी हड़ताल पर रहे। अन्य दिनों में 156 बसें चलती है मगर हड़ताल के बावजूद 162 बसें चलाई गई। हड़ताली रोडवेज कर्मचारी वर्कशॉप के पास धरना देकर नारेबाजी करते रहे।
कहां कितने कर्मचारी रहे गैर हाजिर
विभाग कुल कर्मचारी गैर हाजिर कर्मचारी
बिजली निगम 1040 594
जनस्वास्थ्य 1040 85
सिंचाई विभाग 842 68
रोडवेज 788 53
वन विभाग 161 53
गवर्नमेंट आईटीआई 151 48
शिक्षा विभाग 4947 44
-----------
कर्मचारियों ने रोष सभा कर निकाला विरोध जुलूस
केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व सभी कर्मचारियों के संगठनों के आह्वान पर की गई हड़ताल में सभी विभागों के कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारी नेहरू पार्क में एकत्रित हुए और रोष सभा की। सभा की अध्यक्षता सात सदस्यीय अध्यक्ष मंडल राज कुमार बासिया, धर्मबीर बामला, अनिल दिनोदिया, रामनिवास, यादविरेंद्र शर्मा, ईश्वर शर्मा, सत्यशील कौशिक ने की। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि यदि सरकार ने उपरोक्त मांग नहीं मानी तो आगामी चुनाव में भाजपा व उसकी सहयोगियों को हराने का निर्णय लिया है। सभा में सुखदेव सिंह, का. औम प्रकाश, का. धर्मबीर, रामतार खोरड़ा, फुल सिंह इंदौरा, महिला की परियोजना वर्कर सुरेखा व मीरा, किसान नेता मा. शेर सिंह, जिले सिंह, आईटीआई के वीरेंद्र, भिवानी व्यापार मंडल से जेपी कौशिक, समाज सेवी रवि खन्ना आदि ने संबोधित किया। कर्मचारियों ने नेहरू पार्क से पुराना बस स्टैंड तक विरोध जुलूस निकाला।
विज्ञापन

ये है मांग
कर्मचारी हड़ताल पुरानी पेंशन नीति बहाल करवाने, सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करवाने, परियोजना के तहत लगे सभी कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपए प्रति माह लागू करवाने, समान काम समान वेतन लागू करवाने, ट्रेड यूनियन अधिकारों पर हमले बंद करवाने, गांव में मनरेगा लागू करवाने, सभी मजदूरों का रजिस्ट्रेशन करवाने व बोर्ड की सुविधाएं दिलवाने, सभी महकमों का ठेका करण व निजीकरण को वापस लेने, 3 लाख रिक्त पदों पर नई रेगुलर भर्तियां करवाने, किसान मजदूर की 62 वर्ष के बाद 5 हजार पेंशन करवाने, किसानों के लिए स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करवाने के लिए की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें