फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने 20 मिनट तक खंगाला बैंक, नहीं कर पाए चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहल। बहल में स्थित पीएनबी बैंक का शटर तोड़कर चोर 20 मिनट तक बैंक खंगालते रहे लेकिन, कुछ भी हाथ नहीं लगा। घटना का पता सुबह उस समय चला जब बैंक का शटर खुला मिला। घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अहम सबूत इकट्ठा किए। पुलिस ने बैंक कर्मी की शिकायत पर चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बहल में स्थित पीएनबी शाखा के मैनेजर मंजीत ने बहल थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार रात को चोरों ने बैंक में चोरी का प्रयास किया है। बैंक में घुसने के लिए चोरों ने के शटर को उखाड़ा। उसके बाद गैस कटर से ग्रिल की पत्ती को काटा। बाद में प्लाईबोर्ड के गेट को तोड़कर बैंक के अंदर घुसे। इससे पहले चोरों ने बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे और सायरन के तारों को भी कट कर दिया। चोरों ने बैंक के अंदर के सीसीटीवी कैमरे बंद किए जिसके चलते वारदात कैद हो गई। चोर करीब 20 मिनट तक बैंक में घुमते रहे लेकिन, चोरी नहीं कर पाए। सीसीटीवी रिकॉर्डिंग के अनुसार चोरा बैंक में रात को डेढ़ बजे घुसे हैं।
विज्ञापन

हेलमेट पहनकर घुसे थे चोर
दोनों चोरों ने पहचान छुपाने के लिए हेलमेट का प्रयोग किया है। सीसीटीवी फुटेज में एक जगह पर वे हाथों में दस्ताने पहने नजर आए। फुटेज में एक चोर पेंट, शर्ट और दूसरा पजामा कुर्ता में नजर आ रहा है। बैंक में घुसने से पहले दोनों युवकों ने गली में रैकी की थी। चोरों द्वारा बेखौफ होकर बैंक में घुसकर चोरी के प्रयास किया है, उससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

आरोपियों को पहचाने का किया जा रहा है प्रयास
बहल थाना प्रभारी अजीत ने बताया कि पीएनबी शाखा में दो युवक चोरी की नीयत से घुसे हैं। हालांकि बैंक में किसी प्रकार की कोई चोरी नहीं कर पाए। दोनों युवकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें