गांव हरिपुर-पालुवास के एक बंद मकान में चोर घुस गए और सोने चांदी के आभूषणों सहित 15 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर डाला। घर का मालिक परिवार सहित शादी समारोह में गया हुआ था। वापस लौटा तो ताले टूटे मिले। इसकी सूचना औद्योगिक पुलिस थाना में दी। जिस पर पुलिस ने मौका मुआयना किया।
औद्योगिक पुलिस थाना में दी शिकायत में गांव हरिपुर पालुवास निवासी राधेश्याम ने बताया कि एक अगस्त को उसका परिवार शादी में गया हुआ था। उसके बंद मकान में रात को चोरों ने ताले तोड़ डाले और सोने की बाली, गले की तबीजी, चांदी की पाजेब व 15 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। राधेश्याम का परिवार जब शादी समारोह से वापस घर लौटा तो घर के ताले टूटे पड़े थे और अंदर सामान बिखरा हुआ था। चोरी की इस वारदात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिया और फिर इस संबंध में चोरी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।