फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के साथ बदसलूकी के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले एक गांव के ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के साथ लघु सचिवालय परिसर में पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपी। ग्रामीणों ने शिकायत में खेत से पेड़ चोरी और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी के आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों पर जबरन आरोपियों से समझौता कराने के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

लघु सचिवालय परिसर में पुलिस अधीक्षक से मिलने पीड़ित पक्ष के साथ पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि गत 27 मई को गांव के ही कुछ लोगों ने खेत में खड़े 25 हरे पेड़ों की जबरन कटाई कर ट्रैक्टर ट्राली में भरकर अपने खेत में डाल दिया था। जब पीड़ित पक्ष को इसकी जानकारी लगी तो महिलाएं वहां पहुंची। जिनके साथ आरोपी पक्ष के लोगों ने बदसूलकी और छेड़छाड़ की। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत महिला पुलिस थाना में दी। जिस पर महिला पुलिस थाने में छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ था, लेकिन अब तक किसी भी आरोपी की पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं की। पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपियों ने हरे पेड़ कटाई के दौरान विडियो बनाते समय उनके परिवार के युवक का मोबाइल फोन भी जबरन छीन लिया था। जबकि महिलाओं को असहाय पाकर उन्हें धमकी दी गई और उनके साथ मारपीट और छेड़छाड़ की। पीड़ित पक्ष के साथ एसपी से मिलने पहुंचे ग्रामीणों ने भी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन आरोपियों को गिरफ्तार करने की बजाए उन्हीं पर समझौता कराने का दबाव बना रहा है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में निष्पक्ष जांच कराए जाने और कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें