फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क से कार उठाने पर मचा बवाल

विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस क्रैन से गाड़ी को उठाकर ले जाते हुए। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
हांसी रोड पर पूर्व मुख्यमंत्री बीडी गुप्ता आवास के सामने खड़ी कार को ट्रैफिक पुलिस ने पीली पट्टी से बाहर खड़ी स्टार्ट गाड़ी को क्रेन से उठाकर ले जाने पर बवाल मच गया। जिस समय क्रेन से ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी गाड़ी उठा रहे थे, उस समय चालक भी गाड़ी के अंदर ही बैठा था। जिसे पुलिस द्वारा जबरन बाहर निकालने के आरोप लगे हैं। क्षेत्र के लोगों ने गाड़ी को उठाकर ले जा रही क्रेन का रास्ता रोक लिया और जमकर बवाल काटा। इस दौरान हांसी रोड पर वाहनों का भी लंबा जाम लग गया। मौके पर ट्रैफिक पुलिस थाना से भी कर्मचारी वहां पहुंचे और लोगों को समझाने बुझाने का काम किया।
विज्ञापन

शहर में लग रहे जाम से निजात पाने और नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने मुहिम चलाई हुई है। शहर के हांसी रोड पर पीली पट्टी से बाहर खड़े वाहनों को क्रेन से उठाकर ट्रैफिक पुलिस थाने ले जाया जाता है। मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हांसी रोड पर पूर्व मुख्यमंत्री बीडी गुप्ता आवास के समीप पीली पट्टी से बाहर खड़ी एक गाड़ी को उठाने पर बवाल मच गया। ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों ने पीली पट्टी से बाहर खड़ी कार को क्रेन से टोचन कर दिया। आरोप यह भी है कि जिस समय गाड़ी क्रेन से टोचन की जा रही थी उस समय गाड़ी स्टार्ट थी और चालक भी उसके अंदर बैठा हुआ था। मगर फिर भी ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी क्रेन से गाड़ी उठाकर ले जाने लगे। इसी दौरान आसपास के दुकानदारों ने इसका विरोध किया और क्रेन के आगे ही खड़े हो गए। क्रेन का रास्ता रोककर लोगों ने जमकर बवाल काटा और ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों के साथ भी दुकानदारों की तीखी नोंकझोंक हुई।
दुकानदारों का आरोप था कि ट्रैफिक पुलिस हांसी रोड पर वाहन चालकों को नायजाज रूप से तंग कर रही है, जबकि मौके पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों ने समझाया कि पीली पटटी से बाहर वाहन खड़ा करना गैर कानूनी है और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है। वहीं हांसी रोड पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने की वजह से भी वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। करीब पौना घंटे तक दुकानदारों ने क्रेन को रोककर वहां पर हंगामा किया। इस दौरान हांसी रोड पर भी वाहनों का लंबा जाम लगा। ट्रैफिक पुलिस ने सड़क पर जमा हुए दुकानदारों को एक दुकान में बुलाया और फिर सड़क से जाम खुलवाया।
विज्ञापन

नो-पार्किंग जोन में कार खड़ी थी, जिसकी पहले ट्रैफिक कर्मचारियों ने विडियो बनाई थी और फिर उस गाड़ी को क्रेन से टोचन किया था, लेकिन ले जाने लगे तो दुकानदार विरोध करने लगे। बाद में दुकानदारों को समझाया गया। लोगों से यह भी अनुरोध किया जा रहा है कि वे निर्धारित पार्किंग व पीली पट्टी के अंदर ही अपने वाहनों को खड़ा करें। नो पार्किंग में खड़ी कार का 900 रुपये का चालान किया गया है। नोपार्किंग जोन में खड़े वाहन जब्त होंगे, शहरवासी यातायात व्यवस्था बनाए रखने में ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन

- विक्रांत, एसएचओ ट्रैफिक पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें