फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े रिटायर्ड डॉक्टर से लूट

विज्ञापन
लूट के आरोपी सीसीटीवी में हुए कैद। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
गांव धारवानवास के रिटायर्ड चिकित्सक डॉ. रणधीर सिंह से बाइक सवार दो युवकों ने 50 हजार रुपये छीन लिए। सूचना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी भी खंगाले।
विज्ञापन

मामला शुक्रवार दोपहर का है। दोपहर के समय धारवानवास वासी सेवानिवृत्त चिकित्सक रणधीर सिंह भिवानी से 50 हजार रुपये लेकर आया था। जिस बस से आया था, उसी बस के पीछे लूटेरे बाइक पर थे। जब वह देवराला चौक पर उतरकर अपने गांव धारवानवास जा रहा था तो कुछ दूर चलने के बाद वह पेड़ के नीचे रूक गए। इसी दौरान बाइक पर दो युवक आए। जिन्होंने अपनी बाइक धारवानबास रोड पर खड़ी कर ली। जैसे ही चिकित्सक दोबारा चलने लगे बाइक सवार युवक उनके हाथ से 50 हजार की नकदी वाला थैला छीन भिवानी की ओर फरार हो गए। सेवानिवृत्त चिकित्सक ने बदमाशों को पकडने के लिए शोर भी मचाया मगर जब तक कोई मदद के लिए आता, दोनों बाइक से फरार हो चुके थे। घटना की सूचना मिलने पर कैरू पुलिस व सीआईए सिवानी मौके पर पहुंची। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले मगर बदमाशों का कहीं सुराग नहीं लगा। क्षेत्र में नाकेबंदी भी की गई। देर शाम तक पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। इस बारे में कैरू पुलिस चौकी प्रभारी ओमप्रकाश व सीआईए इंचार्ज विरेंद्र का कहना है कि देवराला चौक से पैसे छीन कर फरार होने की घटना की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें