फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मकानों के ताले तोड़ आठ लाख की नकदी व आभूषण चोरी

विज्ञापन
गांव पालुवास में चोरो द्वारा तोड़ा गया अलमारी का ताला व बिखरा सामान दिखाते हुए मकान मालिक प्रवीण - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
चोरों ने बीती रात दो मकानों और एक कार्यालय को निशाना बनाया। चोर दूध विक्रेता के घर से एक लाख की नकदी सहित करीबन छह लाख के आभूषणों पर हाथ साफ कर गए । वहीं रुद्रा कॉलोनी के एक बंद मकान से चोर ं दो लाख का सामान चोरी कर ले गए। दोनों ही जगहों पर हुई चोरी की वारदातों में पड़ताल के लिए डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

गांव पालुवास निवासी प्रवीण ने बताया कि वह दूध विक्रेता है। वीरवार रात को उसकी भैंस की तबियत खराब हो गई। इस कारण वह भैंस के पास प्लॉट में चला गया। घर में उसकी पत्नी व दो बच्चे थे। शुक्रवार अलसुबह करीब चार बजे जब वह वापस घर लौटा तो मकान के ताले टूटे हुए थे और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अंदर पहुंचकर देखा तो अलमारी का लॉकर भी चोरों द्वारा तोड़ा गया था। जबकि उनके बच्चे मकान के अंदर ही सो रहे थे और उन्हें चोरी का कुछ पता नहीं था।
प्रवीण ने बताया कि चोर उसकी अलमारी का लॉकर तोडक़र एक लाख रुपये की नकदी, जो दूध के हिसाब किताब के लिए रखी हुई थी चोर ले उड़े। इसके अलावा चोर अलमारी के लॉकर से सोने की चेन, सोने की अंगूठी, माथे का टीका, सोने की नथ, सोने का हार, सोने का मंगलसूत्र, सोने की तागड़ी, दो जोड़ी चांदी की पायजेब, चांदी की अंगूठी चोरी कर ले गए। प्रवीण ने बताया कि चोर उसके मकान से करीबन छह लाख रुपये का माल ले उड़े। चोरी के बाद प्रवीण के मकान में पहुंची डॉग स्क्वायर्ड टीम ने मौके का मुआयना किया और चोरों का सुराग लगाने का प्रयास किया। इंडस्ट्रीज एरिया थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि चोरी का केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन

रूद्रा कॉलोनी में बंद मकान को बनाया निशाना
रुद्रा कॉलोनी में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया। कॉलोनी वासी जयप्रकाश ने बताया कि वह बॉबी टेलर्ज के नाम से दुकान कर दर्जी का काम करता है। उसके चाचा कृष्ण कुमार का मकान रुद्रा कॉलोनी में ही है, जबकि उसके चाचा का परिवार मुम्बई में रहता है। वह इस मकान की देखभाल खुद ही करता है। वीरवार रात नौ बजे दुकान से लौटने के बाद इस मकान से दूसरे मकान पर खाना खाने चला गया था। करीबन दस बजे जब वापस लौटा तो एक घंटे के अंतराल में ही चोरों ने पूरा मकान खंगाल डाला। चोर घर के अंदर से 20 हजार रुपये की नकदी सहित सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर ले गए।
जयप्रकाश ने बताया कि चोर उनके चाचा के बंद मकान से करीबन दो लाख का सामान चोरी कर ले गए। चोरी की वारदात की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड टीम ने इस चोरी में भी चोरों का सुराग लगाने के लिए मौके का मुआयना कर सबूत जुटाए। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने भी टूटे लॉकरों की जांच पड़ताल की। दोनों ही चोरियों के मामले में पुलिस ने मकान मालिकों के बयान दर्ज कर इस संबंध में चोरी के केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी। टीआईअी चौकी से इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि चोरी का केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।
पैक्स कार्यालय से इंवर्टर चोरी
पैक्स लि. के कैरू कार्यालय से चोर इंवर्टर बैटरी चोरी कर ले गए। पुलिस को दी शिकायत में प्रबंधक सुरेश कुमार ने बताया कि जब वह कार्यालय में सुबह पहुंचा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो दो इंवर्टर-बैटरी गायब मिली। पुलिस ने शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें