फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरयाणा स्टोर का नहीं टूटा ताला तो साइड से उखाड़ा शटर

विज्ञापन
26 कोंट रोड स्लगित दुकाक का चोरों द्वारा उखाड़ा गया शटर। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
कोंट रोड लक्ष्मी नगर गली नंबर चार में किरयाणा स्टोर का बीती रात चोरों ने साइड से शटर उखाड़कर 30 हजार रुपये की नकदी सहित सिगरेट के पैकेट पर हाथ साफ कर डाला। चोरी की सूचना वीरवार सुबह पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की। पुलिस को दी शिकायत में योगेश गर्ग ने बताया कि उसका कॉलोनी में ही किरयाणा स्टोर है। बीती देर शाम को वह रोजाना की तरह स्टोर बंद कर घर चला गया था। बीती देर रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच उसके स्टोर का चोरों ने ताला तोड़ने का प्रयास किया। ताले नहीं टूटे तो चोरों ने लोहे की एंगल से साइड से शटर को उखाड़ दिया और फिर अंदर घुसकर गल्ले से करीबन 30 हजार रुपये की नगदी और सौ से अधिक सिगरेट के पैकेट चोरी कर लिए। चोरों ने दुकान के अंदर भी सामान बिखेर दिया। चोरी की वारदात की सूचना सुबह पड़ोसियों ने उसे दी। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचा और इसकी शिकायत पुलिस को दी। किरयाणा स्टोर के अंदर हुई चोरी की जांच के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम भी पहुंची, जिसने चोरों का सुराग लगाने के लिए सबूत जुटाए। सिटी पुलिस ने योगेश गर्ग की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें