फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी चोरी करने से रोका तो सिंचाई विभाग के तीन कर्मचारियों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नहरी पानी चोरी रोकने गए सिंचाई विभाग के तीन कर्मचारियों को रात को बुरी तरह पीटा गया। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले की सूचना सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों के अलावा पुलिस को भी सूचित किया गया है।
विज्ञापन

मामला देर रात का है। सिंचाई विभाग ने नहरी पानी चोरी रोकने के लिए बेलदार की टीम बनाई है। सिंचाई विभाग में बेलदार के रूप में कार्य करने वाले सुरेश कुमार ने बताया कि उसकी ड्यूटी मनसरबास में लगी हुई है। रविवार रात को नहर में पानी आने के बाद वो नहरों पर बनी मोरी को चेक करने गए थे। उसके साथ दो अन्य कर्मचारी नरेश कुमार और संतराम भी थे। उन्होंने बताया कि मनसरबास में एक मोरी के आगे कुछ लोगों ने कचरा लगाकर उसे बंद कर रखा था। जब वो उस कचरे को हटाने लगे तो कुछ लोगों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
उन्होंने बताया कि इस दौरान एक युवक ने कर्मचारी नरेश कुमार का फोन भी तोड़ कर नहर में फेंक दिया। उन्होंने बताया कि हमला करने वाले नहर की मोरी को बंद कर पानी चोरी कर रहे थे और जब वो उस कचरे को हटाकर पानी को सुचारु रूप से छोड़ रहे थे।
विज्ञापन

इस बात से नाराज होकर उनके ऊपर हमला किया गया है। इसकी सूचना उन्होंने जेई और एसडीओ को दी है। घायलों को उपचार के लिए कैरू के अस्पताल लेकर गए, जहां प्राथमिक उपचार और एमएलआर काटने के बाद उन्हें भिवानी रेफर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए, ताकि भविष्य में उनके साथ इस तरह की घटना न घट सके। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें