फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्मशान भूमि रास्ता विवाद : दोनों पक्षों ने पुलिस को दी शिकायत, मामला दर्ज

Thu, 29 May 2025 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहारू। फरटिया भीमा में श्मशान भूमि के रास्ता के मामले में गांव में हुई पंचायत और उसके बाद दो पक्षों के बीच हुए झगड़े के बाद दोनों पक्षों को लोहारू थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक पक्ष की ओर से ग्रामीण सतवीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके गांव फरटिया भीमा में 27 मई को पंचायत हुई थी और उसमें श्मशान भूमि के रास्ते पर ट्रैक्टर से हल चलाने के बारे में पूछा गया था। रास्ते पर कोई कब्जा नहीं किया गया है और पीछे का रास्ता खाली करवाने की शर्त पर एक दिन में इस रास्ते पर पर गोड़ी चलाने की बात स्वीकार कर ली थी।
आरोप है कि इसके बावजूद पंचायत में मौजूद लोगों ने उस पर और उसके बेटे के साथ मारपीट की। इसके बाद इलाज के लिए सीएचसी लोहारू पहुंचने पर उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस मामले में लोहारू पुलिस ने करीब छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर दूसरे पक्ष की ओर से एसडीएम लोहारू को दी शिकायत के आधार पर लोहारू पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत में बताया कि गांव के ही सतवीर नामक व्यक्ति ने श्मशान भूमि के रास्ते के लगे पत्थरों को तोड़ दिया और रास्ते को कास्त कर दिया। इस मामले को लेकर गांव में पंचायत भी बुलाई गई थी। लेकिन पंचायत में रास्ता खाली करने से इन्कार कर दिया गया।
शिकायत में ग्रामीणों ने रास्ता खाली कराने और कास्त करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान रास्ते संबंधी दस्तावेज भी संलगन किए गए। बहरहाल पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर आरोपी सतबीर के खिलाफ भी कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बहरहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें