फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर घर हर गृहिणी योजना के जरिए मिलेंगे गैस सिलिंडर : एसडीएम

Tue, 28 Jan 2025 09:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
हर घर हर गृहिणी योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों को जागरूक करते अधिकारी पवन कुमार।
विज्ञापन
तोशाम। एसडीएम डॉ. अशवीर सिंह नैन ने कहा कि हर घर हर गृहिणी योजना लाभ लेने के लिए लाभार्थियों को जागरूक किया जा रहा है। शिविर लगाकर हर घर हर गृहिणी योजना में आवेदन करने के लिए पूरी प्रक्रिया समझाई जा रही है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि epds.haryanafood.gov.in वेबसाइट पर जाने के बाद हर घर हर गृहिणी योजना लाभ पर क्लिक करना है।
विज्ञापन

इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म पर क्लिक करना है। क्लिक करके अपनी फैमिली आईडी भर देनी है। इसके बाद अपने मोबाइल नंबर और ओटीपी सेंड करना है, फिर दिए गए बॉक्स में भर कर वेरिफाई करना है। इसके बाद सभी सदस्यों की लिस्ट आएगी। उसमें से सदस्य का चयन करना है, जिसके नाम पर एलपीजी सिलिंडर है। इसके बाद एलपीजी सिलिंडर कंपनी की जानकारी भरनी है। जानकारी भरने के बाद नीचे दिए सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है। ये सभी चरण पूरे करने के बाद आपका फॉर्म जमा हो जाएगा। भरने के बाद epds.haryanafood.gov.in वेबसाइट पर जाना है। वेबसाइट पर जाने के बाद मेनू में रजिस्ट्रेशन स्टेटस पर क्लिक करके स्टेटस चेक करना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें