भिवानी में राजकुमार जांगड़ा को ज्ञापन सौंपते मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारी।
भिवानी। कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी की जिला कमेटी ने भिवानी और बवानीखेड़ा तहसील के किसानों, मजदूरों, व्यापारियों और आम नागरिक की समस्याओं के समाधान की मांग की है। इसके लिए पुराने बस स्टैंड से जिला उपायुक्त कार्यालय तक प्रदर्शन करके जिला उपायुक्त महाबीर कौशिक को ज्ञापन भेजा गया। जिला उपायुक्त की तरफ से पंचायती विभाग के अधीक्षक राजकुमार जांगड़ा ज्ञापन लेने पहुंचे।
प्रदर्शन से पहले माकपा कार्यकर्ता ठाकुर बीरसिंह पार्क में एकत्र हुए और पार्टी की तरफ से सभा की। इस दौरान माकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य और जिला पार्टी सचिव कामरेड ओमप्रकाश ने कहा कि केंद्र सरकार शनिवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेगी। यदि उसमें किसानों, मजदूरों और आम आदमी को राहत दी तो अर्थव्यवस्था का विकास होगा अन्यथा मंदी बनी रहेगी, महंगाई और बेरोजगारी कम नहीं होगी।
पार्टी नेताओं ने कहा कि पुलिस प्रशासन शहर, गांव में बढ़ती चोरियों पर रोक लगाए। भिवानी, बवानीखेड़ा तहसील के किसानों को 35 दिनों में एक सप्ताह सिंचाई के लिए पानी दे। शहर व गांव में कच्चे रास्तों को पक्का करवाए। जिला पार्टी सचिव मंडल सदस्य करतार सिंह ग्रेवाल की अध्यक्षता में जिला सचिव मंडल सदस्य कामरेड अनिल कुमार ने संचालन किया।
प्रदर्शन में माकपा नेता सुखदेव पालवास, मास्टर वजीर सिंह, संतोष देशवाल, बिमला घनघस, राजेश कुंगड़, सज्जन कुमार सिंगला आदि शामिल हुए।