फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट: जिला बार एसोसिएशन चुनाव का काउंटडाउन शुरू, मतदान और नतीजों में बचे मात्र 13 दिन

Fri, 14 Feb 2025 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
चुनाव पर चर्चा करते अ​​धिवक्ता। 
विज्ञापन
भिवानी। जिला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए काउंटडाउन शुरू हो गया है। मतदान और नतीजों की घोषणा में मात्र 13 दिन शेष बचे हैं। ऐसे में चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों का जनसंपर्क तेज हो गया है। वहीं अधिवक्ता भी जिला न्यायालय परिसर में फुर्सत के पलों में चुनावी चर्चा में मशगूल रहते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को बार एसोसिएशन कार्यालय परिसर के बाहर फुर्सत के पलों में अधिवक्ताओं के बीच चुनावी चर्चा हुई। इस दौरान चर्चा में शामिल अधिवक्ता प्रत्याशियों की जीत के कयास लगाते रहे। हालांकि बार चुनाव के लिए 28 फरवरी को मतदान होगा और शाम तक नतीजे भी घोषित होंगे।
भिवानी जिला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए 1705 अधिवक्ताओं को वोट डालने का अधिकार मिला है। ये अधिवक्ता विभिन्न पदों के लिए चुनावी मैदान में उतरे करीब 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन

चुनावी चर्चा के दौरान एडवोकेट मनोज तंवर, एडवोकेट राजीव तंवर, एडवोकेट कंवर पाल चौहान, एडवोकेट मनिंद्र तंवर, एडवोकेट संजय तंवर, एडवोकेट सुरेंद्र शेखावत, एडवोकेट संजू तंवर गुजरानी, एडवोकेट शुभेंदु तंवर ने बताया कि अधिवक्ताओं के बीच जोर शोर से चुनाव का ही मुद्दा छाया हुआ है। इस समय बार में चुनावी रंग इस कदर छाया है कि अधिवक्ताओं के चैंबर्स से लेकर बार परिसर तक केवल चुनाव को लेकर ही अधिवक्ताओं के बीच ज्यादातर बातें होती हैं। वहीं प्रत्याशी भी अपनी जीत के लिए जीतोड़ मेहनत में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें