फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 5वीं नेशनल मास्टर्स वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में दंपती को स्वर्ण

Wed, 18 Mar 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहारू। अनाज मंडी लोहारू में 13 से 15 मार्च तक हुई 5वीं नेशनल मास्टर्स वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में पति-पत्नी की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इस प्रतियोगिता में देशभर से 300 से अधिक महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी ताकत और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कोच संदीप कड़वासरा ने बताया कि लोहारू निवासी राजीव शर्मा ने पुरुष वर्ग के 75 किलोग्राम भारवर्ग में तथा उनकी पत्नी रूचि शर्मा ने महिलाओं के 86 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
दोनों खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने प्रतियोगिता में सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। उन्होंने बताया कि राजीव शर्मा पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं और लास वेगास में आयोजित वर्ल्ड गेम्स में कांस्य पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन

अब वे 17 से 27 सितंबर तक एथेंस ग्रीस में आयोजित होने वाली वर्ल्ड मास्टर्स वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 75 किलोग्राम वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर भारतीय मास्टर्स वेटलिफ्टिंग फेडरेशन की अध्यक्ष अर्जुन अवॉर्डी भारती सिंह, महासचिव उदय शेट्टी, हरियाणा मास्टर्स वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश श्योराण, प्रेम सोनी, सुनील गुप्ता नकीपुरिया, जितेंद्र गुप्ता, कृष्ण ठेकेदार ने उपलब्धि पर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें