फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पिकअप की टक्कर से दंपती और दो बच्चे घायल

Mon, 25 Aug 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहारू। लोहारू में शनिवार शाम एक पिकअप ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में दंपती और उनके दो छोटे बच्चे घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद लोहारू थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक की शिकायत पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में राजस्थान के चूरू निवासी मांगुराम ने बताया कि वह मजदूरी करता है। शनिवार को वह अपनी पत्नी सूरजमुखी, पांच वर्षीय बेटा हरीश और दो वर्षीय बेटी प्रिया के साथ मोटरसाइकिल से अपने ससुराल पिचोपा खुर्द जा रहा था। इसी दौरान लोहारू में अचानक एक पिकअप ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में वह स्वयं, उसकी पत्नी और दोनों बच्चे घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें