फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने की चेन लौटाकर पार्षद हर्षदीप ने दिया ईमानदारी का परिचय

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। भाजपा नेता व पार्षद हर्षदीप डुडेजा ने करीब तीन लाख रुपये कीमत की सोने की चेन लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया है। भाजपा पार्षद हर्षदीप डुडेजा ने बताया कि वे एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने गए थे। वहां से निकले तो उनको एक सोने की चेन पड़ी हुई मिली। पता चला कि चेन करीब तीन लाख रुपये कीमत की है। हर्षदीप ने इस बारे अपने परिवार और मित्रों को बताया। सभी की सुनने के बाद निर्णय लिया गया कि वे इस चैन को मालिक के पास किसी भी तरह पहुंचाएंगे। उन्होंने यह सूचना सोशल मीडिया पर डाल दी। जब यह सूचना फैली तो चेन के असली मालिक के दोस्त और रिश्तेदारों ने उनसे संपर्क कर बताया कि यह चैन उनके दिल्ली निवासी दोस्त डॉ. अशोक कुमार की है। उन्होंने डॉ. अशोक कुमार को उनकी चेन लौटा दी। डॉ. अशोक कुमार ने पार्षद हर्षदीप डूडेजा का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें