फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बिधवान गांव में भारी पुलिस बल के साथ निगम की टीम बिजली टावर लगाने पहुंची, किसानों ने किया विरोध

Wed, 24 Apr 2024 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव बिधवान में बिजली के टावर लगने के ​खिलाफ सड़क पर बैठ रोष जताते ग्रामीण।
विज्ञापन
बहल। बहल क्षेत्र के गांव बिधवान में बिजली विभाग भारी पुलिस बल के साथ बिजली के किसानों के विरोध के बावजूद जबरन टावर लगाने पहुंचा। गांव के किसानों को इसकी भनक लगी तो गांव से बड़ी संख्या में किसान व महिला मौके पर पहुंचे और टावर लगाने का काम रुकवा दिया।
विज्ञापन

बिधवान गांव से बिजली विभाग बड़े टावर लगा रहा है। वहीं किसानों का कहना है कि जब तक उनकी जमीन के पैसे नहीं देंगे तब तक टावर नहीं लगाने देंगे। किसानों का कहना है कि एक टावर कम से कम 16 फुट जगह घेर रहा है और एकड़ में कम से कम दो पोल लग रहे हैं, जिस से किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। किसानों ने यह फैसला किया है की जब तक किसानों से समझौता नहीं किया जायेगा तब तक किसी भी कीमत पर टावर नहीं लगने दिए जाएंगे। अखिल भारतीय किसान सभा के नेता दयानंद पूनिया, अंतर कस्वां, बिल्लु गोदारा, कुलदीप बड़वा, आजाद, सुकरम जागलान, बलवान बागडी़, किरशन, अशोक, फूलसिहं, माहबीर, नरेश, अनिल पूनिया, मुनी देवी, मंजू देवी, भतेरी देवी, किरशना, बलवान सूरा, दिलबाग, कर्मबीर मौजूद रहे। वहीं किसान नेताओं ने मंगलवार सुबह 10 बजे गांव बिधवान में गांव के चौक में पंचायत बुलाई है। इसमें आगे का फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें