भिवानी। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने भिवानी सर्कल के तहत आने वाले सभी सब डिविजनों में बकाया बिजली बिलों की वसूली के लिए अभियान चलाया। इस दौरान 1042 बकायादारों से एक करोड़ 31 लाख रुपये की बकाया बिजली बिल राशि वसूली गई। इसी दौरान सर्कल में 797 अदायगी न करने वाले बकायादारों के बिजली कनेक्शन काटे गए।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम भिवानी सर्कल के निगम महाप्रबंधक बिजेंद्र लांबा ने बताया कि सर्कल के तहत सभी सब डिविजनों में बकाया बिजली बिलों की राशि उगाही के लिए अभियान चलाया गया था। इस दौरान काफी बकायादारों ने अपने बकाया बिजली बिलों का भुगतान कराया। इस दौरान निगम ने 1042 उपभोक्ताओं से एक करोड़ 31 लाख रुपये के बकाया बिलों का भुगतान निगम के खाते में कराया है जबकि 797 उपभोक्ताओं के बकाया राशि न भरने पर बिजली कनेक्शन काटे हैं।
उन्होंने बताया कि बिजली निगम लाइस लॉस कम करने और बिजली चोरी पकड़ने के लिए भी तेजी से काम कर रहा है। इस संबंध में सभी सब डिविजनों के एसडीओ को भी सख्त हिदायतें दी जा चुकी हैं।
ये वसूली सब डिविजन स्तर पर बकायादारों से बकाया बिलों की राशि
सब डिविजन का नाम- बकायादार- राशि
सिटी भिवानी- 43- 4.67
भिवानी सब डिविजन एक- 112- 28.87
भिवानी सब डिविजन-दो- 45- 26.21
तोशाम सब डिविजन एक- 19- 3.36
तोशाम सब डिविजन-दो- 67- 5.83
बवानीखेड़ा सब डिविजन- 50- 4.89
जूई सब डिविजन- 99 3.74
बहल सब डिविजन- 67- 3.12
सिवानी सब डिविजन- 57- 3.70
ढिगावा जाटान- 177- 6.40
लोहारू सब डिविजन- 117- 10.40
दादरी सिटी सब डिविजन- 52- 17.34
दादरी अर्बन सब डिविजन- 24- 1.84
झोझूकलां- 37- 2.12
सांजरवास- 14- 2.53
अटेलाकलां- 50- 2.70
बाढ़डा- 12- 3.15
कुल- 1042- 130.87