फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34 केंद्रों पर 999 लोगों ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। भारत बंद का असर मार्केट व आमजन के साथ साथ कोरोना वैक्सीनेशन अभियान पर भी पड़ा है। शुक्रवार को जिला सामान्य अस्पताल सहित 34 केंद्रों पर वैक्सीनेशन होनी थी। मगर भारत बंद के कारण बहुत कम लोग वैक्सीनेशन करवाने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

जिले भर में शुक्रवार को जिला सामान्य अस्पताल सहित 34 केंद्रों पर वैक्सीनेशन हुई है। अभी तक जिले भर में 44739 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई है। जानकारी देते हुए जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आशीष सांगवान ने बताया कि शुक्रवार को भारत बंद के चलते कम लोग ही वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे हैं। स्वास्थ्य विभाग की अधिक केंद्रों पर वैक्सीनेशन की तैयारी थी। उम्मीद है आगामी दिवस पर वैक्सीन लगवाने के लिए अधिक लोग पहुंचेंगे।
शुक्रवार को ये रही वैक्सीनेशन की स्थिति
वर्ग कोविशील्ड
60 वर्ष से ज्यादा 812
45 से 59 वर्ष तक 135
स्वास्थ्यकर्मियों को प्रथम डोज 06
स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी डोज 00
फ्रंट लाइन प्रथम डोज 28
फ्रंट लाइन दूसरी डोज 18
एक नया कोरोना संक्रमित मिला, एक मरीज हुआ ठीक
जिले मेें शुक्रवार को कोरोना संक्रमण का एक नया मामला सामने आया है, वही एक कोरोना संक्रमित ठीक हो गया है। जिसके बाद सक्रिय केस का आंकड़ा 14 ही रह गया। 6395 केस सामने आ चुके हैं, जिनमें से 6235 मरीज ठीक हो चुके हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने 391 सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे। सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क, सामुदायिक दूरी, सैनिटाइजर का प्रयोग करें। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी वैक्सीनेशन अभियान में अपनी भागीदारी अवश्य दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें