फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले 200 रुपये पेटीएम से जमा कराओ, फिर बताएंगे इलाज...

विज्ञापन
विज्ञापन
मानहेरू के एक व्यक्ति ने जुकाम की शिकायत पर जिला प्रशासन की ओर से जारी प्राइवेट अस्पतालों के चिकित्सकों के नंबर में से एक महिला ईएनटी स्पेशलिस्ट से फोन पर इलाज के लिए सलाह मांगी तो जवाब मिला कि पहले पेटीएम से 200 रुपये जमा कराओ। जबकि जिला प्रशासन ने 30 निजी चिकित्सकों के नंबर जारी करते हुए नि:शुल्क सलाह देने के निर्देश दिए थे। व्यक्ति ने इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी। इसके बाद उक्त चिकित्सक को चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सामान्य अस्पताल अस्पताल के अलावा निजी अस्पतालों में भी ओपीडी बंद है। मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने जिले के नामी 30 चिकित्सकों के नाम-नंबर जारी किए थे, जिन पर कोई भी सुबह 10 से शाम चार बजे तक फोन कर बीमारी संबंधित सलाह ले सकता है। मगर अब इनमें से कुछ चिकित्सकों द्वारा रुपये मांगने के मामले सामने आ रहे है। करीब चार-पांच दिन पहले एक चिकित्सक द्वारा मरीज से 500 रुपये शुल्क लिया गया था। शुक्रवार को दूसरा मामला सामने आया। जब ईएनटी स्पेशलिस्ट महिला चिकित्सक द्वारा एक मरीज से रुपये मांगे गए। मरीज के फोन करने पर पहले उसे 200 रुपये पेटीएम करने को कहा गया। मरीज ने इसकी शिकायत डीआरओ और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को की, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी उक्त चिकित्सक से बात की और भविष्य में ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी गई।
ये चिकित्सक देंगे ऑन कॉल सेवाएं
- महिला रोग विशेषज्ञ : डॉ. प्रियंका 9901218219, डॉ. सुमन पूनिया 9416492286, डॉ. ओमशीला गुलिया 9215541239, डॉ. मोनिका गोयल 9812042760, डॉ. नीलम 9896364380, डॉ. वंदना पूनिया 9812151824, डॉ. रीचा पूनिया 7840000591, डॉ. रेनू चुघ 9416359277, डॉ. छवी चुघ 9215330041
विज्ञापन

- शिशु रोग विशेषज्ञ : डॉ. अंकित खत्री 8950899996, डॉ. संदीप लाठर 9991290888, डॉ. भूपेंद्र भारद्वाज 9728881440
- मेडिशियन : डॉ. नीरज मित्तल 9034453054, डॉ. नितेश गोयल 7056403900
- नेत्र रोग विशेषज्ञ : डॉ. मोनिका मित्तल 9254589075, डॉ. नरेंद्र तनेजा 9355565288
- फिजिशियन : डॉ. वेद प्रकाश अंचल 7007668411, डॉ. करन पूनिया 9812315035, डॉ. वीके चुघ 9354499567
- सर्जन : डॉ. आरपी शर्मा 9416126223, डॉ. साहिल पूनिया 9660058775, डॉ. त्रिलोकी गुप्ता 9416358473, डॉ. संजय सिंगला 9991265830, डॉ. रणबीर पंघाल 9416058764
- हड्डी रोग विशेषज्ञ : डॉ. सतबीर धनखड़ 9467074267, डॉ. संजीव मंदोला 9812128156
- छाती रोग विशेषज्ञ : डॉ. सुशील धमीजा 9812030447
- गेस्ट्रो : डॉ. मयंक चुघ 9215660939
- नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ : डॉ. वैशाली पूनिया 7568241824
- त्वचा रोग विशेषज्ञ : डॉ. यूएस पाहवा 9812051224
मेरे पास ऑन कॉल ड्यूटी में लगाई महिला चिकित्सक द्वारा 200 रुपये शुल्क मांगे जाने की शिकायत आई है। महिला चिकित्सक को चेतावनी दी गई है। ऑन कॉल ड्यूटी में लगे प्राइवेट चिकित्सक शुल्क नहीं लेंगे।
विज्ञापन

- डॉ. विनोद पंवार, डिप्टी सिविल सर्जन कम नोडल ऑफिसर, स्वास्थ्य विभाग भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें